Followers

Sunday, January 12, 2025

Understanding Docking in Space Exploration

Understanding Docking in Space Exploration

Docking is a critical process in space exploration, where two spacecraft in orbit are maneuvered to connect with each other, forming a unified system. This technique is essential for missions involving modular space stations, transporting crew and supplies, or assembling large spacecraft that exceed the capacity of a single launch vehicle.

The docking process begins by bringing two spacecraft into the same orbit. They are then carefully guided closer using precise maneuvers, either manually by astronauts or autonomously through advanced systems. Once the spacecraft align, their docking mechanisms physically join, enabling the sharing of power, data, and resources.

The concept of docking gained prominence during the space race. The first successful docking occurred in 1966 when NASA’s Gemini VIII spacecraft docked with the Agena target vehicle, piloted by astronauts, including Neil Armstrong. Automated docking was later achieved by the Soviet Union in 1967, and China demonstrated its capability in 2011 with the Shenzhou 8 mission.

Docking is crucial for future missions. For example, space stations like the International Space Station (ISS) are assembled in orbit by docking multiple modules. Similarly, missions to the moon and Mars rely on docking to transfer samples, equipment, and crew between spacecraft.

India's space agency, ISRO, is currently developing this technology as part of its ambitious plans to establish a space station by 2035 and execute lunar missions. By mastering docking, ISRO aims to expand its capabilities in assembling complex spacecraft, supporting human exploration, and advancing international collaborations in space.

Saturday, October 12, 2024

तुम्हें याद है ना

**तुम्हें याद है ना**

तुम्हें याद है ना,  
जब हम मिले थे गंगा किनारे,  
वाराणसी के घाटों पर,  
जहाँ संध्या की धूप  
जल में बिखर कर  
सुनहरी कहानियाँ बुनती थी।  

वो शांत दिन,  
जिनमें हम बस ख्वाबों में जीते थे,  
कहाँ सोचा था तब  
कि ये ख्वाब एक दिन  
हक़ीक़त में बदल जाएंगे।  

न सोचा था कभी,  
कि सालों बाद वही लम्हे  
फिर लौट आएंगे,  
हमारे बीच मौन का सेतु बनाकर,  
जैसे गंगा की धीमी लहरें  
अतीत की धुन गुनगुनाती हों।  

और हम,  
उन पलों में खोए हुए,  
सोचते हैं कि  
वो बीता हुआ समय  
फिर सामने खड़ा है,  
साक्षी बनकर।  

हैरान हो जाते हैं हम,  
क्या ये भाग्य की चाल है?  
जो हमें फिर पास ले आई,  
तुम्हारी आँखों में छिपी  
अनकही चाहतों के साथ।

मिलने पर  
किसी बात की ज़रूरत ही कहाँ थी,  
न कोई सवाल, न जवाब,  
बस एक मौन,  
जो सदियों की कहानी कहता था,  
और सारी दूरियाँ  
गंगा की धारा में घुलकर  
हमें पास ले आईं।  

क्या ये सितारों का खेल था?  
या सिर्फ एक संयोग,  
कि चलते चलते  
हमने सोचना छोड़ दिया था,  
सफ़र में साथ होने का एहसास ही  
काफ़ी था।

तो अब यही सही,  
न तुम सोचो, न मैं,  
न कोई सवाल हो, न जवाब,  
बस एक खामोशी हो,  
जो हमारे साथ हो,  
और हम चलते जाएँ,  
इन बीतते पलों को  
वक़्त के हवाले करते हुए,  
जैसे गंगा का जल  
सदा बहता रहता है...  

Wednesday, September 11, 2024

She Was / She Will Always Be

She Was / She Will Always Be
---------------------------  

In the silence of the midnight hour,  
Her soft footsteps could still be heard,  
Far from sleep, awake for us all,  
Quietly weaving dreams for everyone.  

Her bond with the fire was unbreakable,  
Reflected in the flame of the stove,  
Her image lost in the rising smoke,  
Working tirelessly, never stopping, never resting.  

Head bowed, she toiled all day,  
No complaints, no desires of her own,  
She gave everything she had,  
Like a silent lamp, burning away quietly.  

Now she's no longer here,  
But her presence fills every corner,  
The shade of her sari, the warmth of her smile,  
Still felt in every memory, every trace of her.  

Her departure was only of the body,  
Her soul still embraces us,  
She was, she is, and will always be,  
From the kitchen to the heart, her echo remains.

Monday, April 22, 2024

रहस्य

रहस्य 
---------------------------------------
यहां आते ही
अब तक 
तय की गयी तमाम दूरियां
पैरों में सिमट आती हैं 

तमाम गिले-शिकवे
विलीन होते हैं एक रहस्य में 
उस रहस्य को न जाना मैंने
यह जरूर जाना 
कि जब-जब यहां आया 
मैं एक रहस्य में खो जाता हूं
वह क्या है मैं नहीं जानता !

नहीं जानता, मैं कैसे कहां पहुंचता हूं 
नहीं जानता उस अदृश्य अनाम को 
रहता जो साथ मेरे
दिखता नहीं दूर दिगंत तक 
नहीं जानता कहां-कहां चलते
कहां पहुंचता हूं..

और यहां आते ही वहां होता हूं
जहां से अल्सुबह 
रोज़ आती रहती हैं सदाएं 
दुआओं में उठे हाथ 
बंद आंखों में जो साक्षात दिखते हैं
की जा रही वो मौन प्रार्थनाएं
आती रहती मुझ तक 
एक रहस्य को भेदते
भरती ऊर्जा मेरे तन-मन में

फिर से यात्राएं करते
फिर से थकते हुए आता जब 
यहां तक ! 
फिर एक रहस्य होता है सामने 
खुली आंखों से कुछ नहीं दिखता

बंद आंखों में दिखती हैं 
आ रही अनगिनत सहस्त्र किरणें 
वो अनजान दुआएं
मौन प्रार्थनाएं
एक रहस्य को भेदते
दूसरे में विलीन होते
और न जानते
उस एक रहस्य को
मन की अतल गहराई में
महसूस करते...

जीवन के ये रहस्य
हम कहां जान पाते कभी 
जिंदगी से जुड़ा हमारा सफ़र
एक रहस्य ही होता है
यही जाना जब-जब आया यहां 
लौटते हुए उसे महसूस किया
शायद हर आदमी की दुनिया एक रहस्य है 

एक की दुनिया
दूसरे से जुदा है 

जब-जब आया यहां
बस इतना ही जाना !
------------------------------------
अमरेंद्र मिश्र
----------------

Friday, April 19, 2024

ईश्वर 
-------------------------------------
बड़ा आसान है ईश्वर की 
पूजा करना 
बड़ा कठिन है उसके सामने
सच्चे मन से खड़ा होना 

जो सच्चे नहीं, ईमानदार नहीं
निष्कलंक और निर्दोष नहीं
पता नहीं वो ईश्वर के दर 
क्या मांगते हैं ?
और क्या मिलता है उन्हें
और क्या देते हैं वे
आनेवाली नस्ल को 

बड़ा मुश्किल है खुद को
खुद के खिलाफ खड़ा करना
बनना निर्मम खुद के लिए खुद से
और तपना आग में उनके लिए
जो हमारे लिए सच बोलते
चलते रहे, हमारे साथ अदृश्य 

हमें कुछ पता नहीं उनका 
जो ईश्वर के दर नहीं गये कभी
पर ईश्वर के साथ बने रहे
सच बोलते रहे
मांगा कुछ नहीं
वक़्त नहीं मिला कुछ मांगने का 
ज़रूरत भी नहीं महसूस की 

उनका ईश्वर उनके साथ था 
या था अनुपस्थित 
कुछ सोचा नहीं इस पर भी
पर लगा मानो ईश्वर ने कहा
मैं तुम्हारे साथ ही चलता रहा हूं
था कुछ अदृश्य-सा 

जैसे सच प्रकाश में भी अदृश्य
होता हमारे भीतर है 
मेरी अंतरयात्रा सच से सच तक
उद्धार से संहार तक 
चलते हुए उस विराट शून्य पर
समापन लेती है 
जहां से बार-बार हम नया
बनते रहते हैं...
---------------------------------------
अमरेंद्र मिश्र
----------------

असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे#

 #असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे# असम के प्रिय गायक, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता ज़ुबीन गर्ग ...