Followers

Showing posts with label सामान्य ज्ञान. Show all posts
Showing posts with label सामान्य ज्ञान. Show all posts

Saturday, December 10, 2022

मुक्तक काव्य परंपरा और बिहारी

 मुक्तक काव्य परंपरा और बिहारी


बहुत बड़ी बात को थोड़े शब्दों में चमत्कारपूर्ण ढंग से कह देना, एक बड़े प्रसंग को दोहे की सीमित काया में अंटाकर अलंकारी की लड़ी पिरो देना बिहारी का प्रमुख कौशल है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की 'दृष्टि में मुक्तक कविता में जो गुण होना चाहिए वह बिहारी के दोहों में अपने चरम उत्कर्ष को पहुँचा है. इसमें कोई संदेह नहीं। मुक्तक में प्रबंध के समान रस की धारा नहीं बहती, जिसमें कथा-प्रसंग की परिस्थिति में अपने को भूला हुआ पाठक मग्न हो जाता है और हृदय में एक स्थायी प्रभाव ग्रहण करता है। इसमें तो रस के ऐसे छींटे पड़ते हैं, जिनसे हृदय कलिका थोड़ी देर के लिए खिल उठती है। यदि प्रबंध काव्य एक विस्तृत बनस्थली है तो मुक्तक एक चुना हुआ गुलदस्ता है।


भारत में ईसा  के आसपास से ही ऐसे शृंगारिक मुक्तको का प्रचलन था जिसमें धर्म और नैतिकता के अनुशासन से दूर लोक जीवन के रसमय पक्षों की झांकी उपस्थित की जाती थी। इस संदर्भ में सातवाहन नरेश हाल की प्राकृत रचना 'गाथा सप्तशती' उल्लेखनीय है। इसमें आमीर जाति के जीवन के उन्मुक्त हास-विलास, मनोरम प्रेम-क्रीडाओं और उन्मादक काम चेष्टाओं का मार्मिक अंकन हुआ है। यह कृति इतनी लोकप्रिय हुई कि इसके अनुकरण पर संस्कृत में भी रचनाएं होने लगीं। गोवर्द्धन की “आर्या सप्तशती"., अमरूक के "अमस्य शतक", उत्प्रेक्षावल्लभ के "सुन्दरी तिलक" आदि में इसी परम्परा का विकास है। बिहारी जहाँ एक ओर रीतिशास्त्र के जानकार थे, वहीं दूसरी ओर उनका शृंगारिक मुक्तको की इस सरस परम्परा से भी निकट का परिचय था और उन्होंने अपनी सतसई में दोनों का मुँह मिला दिया है। उन्होंने अपने संस्कार परिवेश और फारसी शायरी से कलम की सफाईऔर महीनकारी लेकर पुरानी उक्तियों को और भी बेधक बना दिया है एवं उसमें एक विशेष प्रकार की चमक भर दी है। गाथा सप्तशती का एक पद है- 


अब्बो टुक्कर आरक पुणो वितन्ति करेसि गमणास। अज्ज विण होन्ति सरला वेणीय तरंगिणे चिउरा ।।


अर्थात "हे दुष्कर व्यवहार करने वाले ! अब तक तो तुम्हारे प्रवास के दिनों के गुलझट पड़े केश भी नहीं सुलझ पाए हैं और तुम फिर बाहर जाने की चिन्ता में लगे।" बिहारी ने इस भाव को किंचित बदलकर अपनी "सतसई' में यह रूप दे दिया है-

 अजी न आए सहज रंग विरह दूबरे गात।

अब ही कहा चलाइयतु, ललन चलन की बात ।।


विरह में दुबली हुई (नायिका की) देह में अब तक स्वाभाविक कांति भी नहीं आई है (फिर) हे ललन,(परदेस) चलने की बात अभी क्यों चला रहे हैं?


बिहारी का यह दोहा गाथाकार की उक्ति से कहीं ज्यादा मार्मिक और मनोज्ञ बन गया है क्योंकि वहाँ उलझे हुए केशों के ही न सुलझ पाने की चर्चा थी, यहाँ प्रिय के प्रवास का प्रभाव सम्पूर्ण शरीर की विवर्णता के रूप में प्रकट हुआ है। इससे विरह की तीव्रता की व्यजना तो होती ही है, पाठकों के अंत:करण पर भी इसका प्रभाव अधिक सीधा और गहरा पड़ता है। यह दोहा एक बाह्य व्यापार मात्र से सम्बद्ध नहीं और अपेक्षाकृत विशद जीवन-दृष्टि तथा व्यापक मानसिक संघटन का परिचायक है।


बिहारी एक सजग कलाकार हैं। उन्होंने जीवन में 713 दोहों का ही एक ग्रंथ लिखा और वह है "बिहारी सतसई" बिहारी मुक्तक कवि हैं। मुक्तकार के पास जीवन का आधार फलक अत्यंत सीमित होता है और उसमें ही उसे सजीव रूप रेखाऐं और रंग भरने पड़ते है। जिस मुक्तक काव्य में यह रूप रंग जितना उज्ज्वल होगा वह उतना ही सफल होगा। संस्कृत के अमरूक और बिहारी के दोहों में मुक्तक काव्य की यह विशिष्टता अपनी चरम सीमा पर पहुँची हुई है। मुक्तक काव्य में कल्पना की समाहार शक्ति और भाषा की समास शक्ति का होना अनिवार्य होता है, उसे अपने खंड दृश्यों में रस की एक ऐसी वेगवती अजय धारा प्रवाहित करनी होती है जो हृदय कलिका को विकसित कर दे, उसके प्रत्येक पद्म का पूर्वापर सम्बन्ध से रहित अपना एक अलग अस्तित्व हो, उसके पद्य स्तबकों में प्रभावजन्य एक अपूर्व निविड़ता और तरलता हो, जो स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने में सक्षम हो और पाठक को चमत्कृत कर दे। मुक्तक के ये सभी गुण अपने भव्य रूप में बिहारी के दोहों में विद्यमान है ।उन्होंने गागर में सागर भर दिया है। किसी ने ठीक ही कहा है 


सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर। 

 देखन में छोटे लगैं, बेधैं सकल सरीर II


आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने मुक्तक की सफलता के लिए शर्ते रखी हैं - "कल्पना को समाहार शक्ति " और "भाषा की समान शक्ति" बिहारी रमणीय प्रसंगों की उद्भावना और संयोजन में जितने पटु हैं, भाषा को चुस्त प्रयोग में भी उतने ही सुदक्ष। इसीलिए वे दोहे की छोटी-सी जमीन पर इतने करिश्मे दिखा सके हैं जैसे नट कूदकर छोटी-सी कुंडली से शीघ्रता से निकल जाता है। ध्यातव्य है कि एक से एक बारीक सूझ बिहारी की कविता में मिलेगी। फिर, खूबी यह कि ये कल्पनाएँ एक-दूसरे से जुड़ी प्रतीत रहती हैं। कल्पना की इसी समाहार शक्ति के कारण बिहारी ने एक-एक दोहे में अपार अर्थ- गाम्भीर्य भर दिया है - "अर्थ अमित अरू आखर थोरे "- तुलसीदास की इस उक्ति को बिहारी ने ही चरितार्थ किया।


बिहारी की काव्य-भाषा में समास शक्ति पूर्ण रूप में विद्यमान है। इसके कारण काव्य-भाषा में अद्भुत कसावट आ गई है। थोड़े में बहुत अधिक कह देना बिहारी का बहुत बड़ा कौशल है और यही उनकी सफलता का रहस्य भी है। लेकिन इसके लिए उन्हें शब्दों की ज्यादा तोड़-मरोड़ नहीं करनी पड़ी है।


संक्षिप्तता और सांकेतिकता के अतिरिक्त, बिहारी की काव्य-कला का दूसरी विशेषता है वाग्वैदग्ध या कथन-चातुरी।  बिहारी एक साधारण-सी लगने वाली बात को भी इस खूबी से इस शब्दावली में कहते हैं कि वह साधारण बात भी अपूर्व-असाधारण हो जाती है। अच्छे गहने और अच्छे वस्त्र के अभाव में भी वस्तुतः सुंदर स्त्री सुंदर लगती है। यह एक साधारण बात है। मगर इसी को बिहारी इस खूबी से कहते हैं कि एक अपूर्व चमत्कार आ जाता है.


भूषण भार सँभारिहैं, क्यों यह तन सुकुमार। 

सूघो पायँ न परत महि, सोमा ही के भार।।


बिहारी ने शब्दों का निपुण और बेजोड़ प्रयोग किया है। यदि किसी शब्द विशेष को बदलकर पर्यायवाची अन्य शब्द रख दिए जाएँ तो सारा चमत्कार तो चौपट हो ही जाएगा "लीक नहीं यह पीक की, श्रुति- मन-मूल कपाल।" यहाँ "श्रुति" आदि शब्द बदले नहीं जा सकते। बिहारी के दोहे में प्रत्येक शब्द एक विशिष्ट चित्र, ध्वनि और अर्थ रखता है। निम्नलिखित दोहे में प्रत्येक शब्द एक शब्द-चित्र दे रहा है और लगता है कि आँखों के सामने तस्वीरों की रील चल रही हैं-


भरत, ढरत, बूढ़त, तिरत रहत, घरी लौं नैन ।

ज्यों-ज्यों पट झटकति, हँसति, हठति, नचावति नैन ॥


इसी प्रकार निम्नलिखित दोहे में प्रत्येक शब्द ऐसी ध्वनि लिए हुए है कि उच्चारण से वस्तु का बोध हो जाता है- 


रनित भृंग घंटावली झरित दान मधु-नीरू।

मंद मंद आवतु चल्यौ कुंजर कुंज समीरु ।।



Sunday, November 28, 2021

सामान्य ज्ञान:भारतीय इतिहास - सार संग्रह

 

सामान्य ज्ञान:भारतीय इतिहास



 1. भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ? आचार्य जे. बी. कृपलानी


2 . अध्यक्षीय सम्बोधन के समय किस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिन्दी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की थी ?

मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 



3. यग बंगाल आन्दोलन की पहल मुख्य रूप से किसके द्वारा की गई थी ?- हेनरी विवियन डैरोजियो द्वारा



 4. सत्यार्थ प्रकाश' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी ? स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा


5. भारतीय असन्तोष का जनक किसे कहा गया था ? - बाल गंगाधर तिलक को


 6. किस योजना के अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन की घोषणा की थी ? -माउण्टबेटन योजना के अन्तर्गत 


7. कांग्रेस ने गोलमेज सम्मेलन की किस बैठक में भाग नहीं लिया ?

पहली व तीसरी बैठक में 


8. स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ ? - बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय



8. स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ ? - बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय



9. अकबर के समय गोण्डवाना की महिला शासिका कौन थी ? रानी दुर्गावती


10. अकबर के नवरत्नों में अरब देश का निवासी कौन था ? मुल्ला दो प्याजा


 11. कौनसी सन्धि ने पेशवा बाजीराव द्वितीय के स्वतन्त्र अस्तित्व को समाप्त कर दिया था ?. - बसीन की सन्धि 


12. मोर्य प्रशासन में 30 सदस्यों का एक मण्डल होता था, मण्डल में 6 समितियाँ होती थी, यह किस क्षेत्रीय इकाई की प्रशासनिक व्यवस्था को चलाती थीं ?- नगर


 13. 'गोपथ ब्राह्मण' का सम्बन्ध किस वेद से है ? -अथर्ववेद



 14. राजा राममोहन राय को राजा की उपाधि किसने दी थी ? - अकबर द्वितीय ने (सन् 1930 में) 




15. किस ग्रंथ को 'द्वयाश्रय' के नाम से भी जाना जाता है ? - कुमारपालचरित 


16. फिरोज तुगलक ने बड़ी संख्या में ताँबा तथा चाँदी के मिश्रण से निर्मित सिक्के जारी करवाए उन्हें क्या कहा जाता था ?- अद्धा एवं विख 


17. जलाली नाम के चौकोर आकार का रुपया किस मुगल शासक ने चलाया था ?- अकबर ने


 18. एडवर्ड टेरी नामक यूरोपीय यात्री किस मुगल शासक के काल में भारत आया था ? - जहाँगीर


 19. मुस्लिमों एवं भू-स्वामियों के चुनाव क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन का प्रावधान किस ब्रिटिश अधिनियम के द्वारा किया गया था ? - मार्ले-मिन्टो सुधार, 1909


 20. प्राचीन भारत के कौनसे अभिलेख प्रथम पठित अभिलेख है? अशोक के अभिलेख


21. बोधिसत्व किसे कहते हैं ?

मोक्ष प्राप्त करने वाले व्यक्ति जो

मुक्ति के बाद भी मानव जाति को उसके दुःखों से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे


 22. महरौली स्तम्भ लेख किसका है तथा उसे दिल्ली कौन लाया?

महरीली स्तम्भ लेख 'चन्द्र' (सम्भवतः चन्द्रगुप्त द्वितीय) का अभिलेख है, जिसे फिरोज तुगलक के समय दिल्ली (महरीली) में लाकर स्थापित किया गया 


23. अमोधवर्ष प्रथम किस वंश का शासक था? उसने किस ग्रन्थ की रचना की - राष्ट्रकूट वंश, ग्रंथ कविराजमार्ग 


24. सोमनाथ कहाँ स्थित है ? उस पर महमूद गजनवी का आक्रमण कब हुआ व उस समय यहाँ का शासक कौन था ? - सोमनाथ काठियावाड़ (गुजरात) में स्थित है. 1025 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय यहाँ का शासक 'भीमदेव' था


25. मुहम्मद गोरी भारत से वापस जाते समय अपना साम्राज्य किसे सौंप कर गया था ? - कुतुबुद्दीन ऐबक 


26. 'चौथ और सरदेशमुखी क्या थे ?

- यह मराठो द्वारा वसूले जाने वाले कर थे चौथ में राजस्व का चौथा भाग व सरदेशमुखी में राजस्य का 10% वसूल किया जाता था ।


27. शाहजहाँ द्वारा निर्मित दो प्रमुख मस्जिदों के नाम बताइये -मोती मस्जिद (आगरा) व जामा मस्जिद (दिल्ली)



 28. अकबर ने प्रार्थना-गृह का निर्माण कहाँ करवाया ? यह किस नाम से जाना जाता है

- अकबर ने प्रार्थना गृह का निर्माण फतेहपुर सीकरी में करवाया, यह इबादतखाना के नाम से जाना जाता है


29. खानवा के युद्ध का क्या महत्व है ? - इस युद्ध में बाबर ने राणा साँगा को हराकर समस्त उत्तर भारत पर अपनाप्रभुत्व स्थापित कर लिया 


30. सातवीं सदी के प्रारम्भ में किस शैव-सत ने सर्वप्रथम तमिल साहित्य के लिए संगम शब्द का प्रयोग किया ?- तिरुनावुक्कारासु नयनार (अप्पार)



31. कैबिनेट मिशन भारत कब और क्यों भेजा गया है - 1946 में भारतीयों को सत्ता हस्तान्तरण का मार्ग खोजने के लिए


32. ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया  17 अक्टूबर, 1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति कौन थे ? - विनोबा भावे


33. बारदोली में कर न अदायगी अभियान का नेतृत्व किसने किया है? - सरदार पटेल 


34. भारतीय इतिहास में 6 अप्रैल, 1930 की तिथि किसलिए जानी जाती है ? - महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च हेतु 


35. कांग्रेस के 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में 'स्वराज' को मुख्य लक्ष्य के रूप में किसने घोषित किया ? दादाभाई नौरोजी


36. किसने कहा था ? "अगर सरकार स्वतः स्वराज्य का दान देती हैं, तो मैं धन्यवाद दूँगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूँगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊँ ?" विपिनचन्द्र पाल


37. अगस्त प्रस्ताव (August Offer) का क्या लक्ष्य था ?

भारत को औपनिवेशिक स्वराज्य देना 


38. किसने कहा था? अगर सरकार स्वतः स्वराज्य का दान देती है , तो मैं धन्यवाद दूंगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूँगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊँ ?" विपिनचन्द्र पाल


39. अगस्त प्रस्ताव (August Offer) का क्या लक्ष्य था ? भारत को औपनिवेशिक स्वराज्य देना


 40. अछूतों व निम्न वर्ग के लोगों को प्रान्तीय एवं केन्द्रीय विधान परिषदों में स्थान सुरक्षित करने के लिए 1932 में महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर के बीच कौनसा समझौता हुआ था ? पूना समझौता 



42. महात्मा गांधी ने कब व किस तनाव से दुःखी होकर 21 दिन तक उपवास रखा ? 

- 1924 ई. में साम्प्रदायिक तनाव से दुःखी होकर


 43. जतिनदास किस आरोप में बन्दी बनाए गए ? - लाहौर षड्यंत्र

Friday, November 26, 2021

अनुच्छेद 253

 वैश्विक पर्यावरण पर स्टॉकहोम घोषणा के बाद, पर्यावरण के संरक्षण और सुधार को मौलिक कर्तव्य के रूप में शामिल करने के लिए 1976 में संविधान में संशोधन किया गया था।  अनुच्छेद 253 के तहत, संसद को अंतरराष्ट्रीय संधियों और समझौतों को लागू करने के लिए कानून बनाने की शक्ति है और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण पर कानून बना सकती है।  स्टॉकहोम सम्मेलन में प्राप्त निर्णयों को लागू करने के लिए संसद ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम को लागू करने के लिए अनुच्छेद 253 का इस्तेमाल किया।

Wednesday, November 24, 2021

सामान्य ज्ञान : GK (भारतीय इतिहास)

 सामान्य ज्ञान



 1. भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ? आचार्य जे. बी. कृपलानी


2 . अध्यक्षीय सम्बोधन के समय किस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिन्दी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की थी ?

मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 



3. यग बंगाल आन्दोलन की पहल मुख्य रूप से किसके द्वारा की गई थी ?- हेनरी विवियन डैरोजियो द्वारा



 4. सत्यार्थ प्रकाश' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी ? स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा


5. भारतीय असन्तोष का जनक किसे कहा गया था ? - बाल गंगाधर तिलक को


 6. किस योजना के अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन की घोषणा की थी ? -माउण्टबेटन योजना के अन्तर्गत 


7. कांग्रेस ने गोलमेज सम्मेलन की किस बैठक में भाग नहीं लिया ?

पहली व तीसरी बैठक में 


8. स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ ? - बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय



9. अकबर के समय गोण्डवाना की महिला शासिका कौन थी ? रानी दुर्गावती


10. अकबर के नवरत्नों में अरब देश का निवासी कौन था ? मुल्ला दो प्याजा


 11. कौनसी सन्धि ने पेशवा बाजीराव द्वितीय के स्वतन्त्र अस्तित्व को समाप्त कर दिया था ?. - बसीन की सन्धि 


12. मोर्य प्रशासन में 30 सदस्यों का एक मण्डल होता था, मण्डल में 6 समितियाँ होती थी, यह किस क्षेत्रीय इकाई की प्रशासनिक व्यवस्था को चलाती थीं ?- नगर


 13. 'गोपथ ब्राह्मण' का सम्बन्ध किस वेद से है ? -अथर्ववेद



 14. राजा राममोहन राय को राजा की उपाधि किसने दी थी ? - अकबर द्वितीय ने (सन् 1930 में) 


15. किस ग्रंथ को 'द्वयाश्रय' के नाम से भी जाना जाता है ? - कुमारपालचरित 


16. फिरोज तुगलक ने बड़ी संख्या में ताँबा तथा चाँदी के मिश्रण से निर्मित सिक्के जारी करवाए उन्हें क्या कहा जाता था ?- अद्धा एवं विख 


17. जलाली नाम के चौकोर आकार का रुपया किस मुगल शासक ने चलाया था ?- अकबर ने


 18. एडवर्ड टेरी नामक यूरोपीय यात्री किस मुगल शासक के काल में भारत आया था ? - जहाँगीर


 19. मुस्लिमों एवं भू-स्वामियों के चुनाव क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन का प्रावधान किस ब्रिटिश अधिनियम के द्वारा किया गया था ? - मार्ले-मिन्टो सुधार, 1909


 20. प्राचीन भारत के कौनसे अभिलेख प्रथम पठित अभिलेख है? अशोक के अभिलेख


21. बोधिसत्व किसे कहते हैं ?

मोक्ष प्राप्त करने वाले व्यक्ति जो

मुक्ति के बाद भी मानव जाति को उसके दुःखों से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे


 22. महरौली स्तम्भ लेख किसका है तथा उसे दिल्ली कौन लाया?

महरीली स्तम्भ लेख 'चन्द्र' (सम्भवतः चन्द्रगुप्त द्वितीय) का अभिलेख है, जिसे फिरोज तुगलक के समय दिल्ली (महरीली) में लाकर स्थापित किया गया 


23. अमोधवर्ष प्रथम किस वंश का शासक था? उसने किस ग्रन्थ की रचना की - राष्ट्रकूट वंश, ग्रंथ कविराजमार्ग 


24. सोमनाथ कहाँ स्थित है ? उस पर महमूद गजनवी का आक्रमण कब हुआ व उस समय यहाँ का शासक कौन था ? - सोमनाथ काठियावाड़ (गुजरात) में स्थित है. 1025 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय यहाँ का शासक 'भीमदेव' था


25. मुहम्मद गोरी भारत से वापस जाते समय अपना साम्राज्य किसे सौंप कर गया था ? - कुतुबुद्दीन ऐबक 


26. 'चौथ और सरदेशमुखी क्या थे ?

- यह मराठो द्वारा वसूले जाने वाले कर थे चौथ में राजस्व का चौथा भाग व सरदेशमुखी में राजस्य का 10% वसूल किया जाता था ।


27. शाहजहाँ द्वारा निर्मित दो प्रमुख मस्जिदों के नाम बताइये -मोती मस्जिद (आगरा) व जामा मस्जिद (दिल्ली)



 28. अकबर ने प्रार्थना-गृह का निर्माण कहाँ करवाया ? यह किस नाम से जाना जाता है

- अकबर ने प्रार्थना गृह का निर्माण फतेहपुर सीकरी में करवाया, यह इबादतखाना के नाम से जाना जाता है


29. खानवा के युद्ध का क्या महत्व है ? - इस युद्ध में बाबर ने राणा साँगा को हराकर समस्त उत्तर भारत पर अपनाप्रभुत्व स्थापित कर लिया 


30. सातवीं सदी के प्रारम्भ में किस शैव-सत ने सर्वप्रथम तमिल साहित्य के लिए संगम शब्द का प्रयोग किया ?- तिरुनावुक्कारासु नयनार (अप्पार)



31. कैबिनेट मिशन भारत कब और क्यों भेजा गया है - 1946 में भारतीयों को सत्ता हस्तान्तरण का मार्ग खोजने के लिए


32. ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया  17 अक्टूबर, 1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति कौन थे ? - विनोबा भावे


33. बारदोली में कर न अदायगी अभियान का नेतृत्व किसने किया है? - सरदार पटेल 


34. भारतीय इतिहास में 6 अप्रैल, 1930 की तिथि किसलिए जानी जाती है ? - महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च हेतु 


35. कांग्रेस के 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में 'स्वराज' को मुख्य लक्ष्य के रूप में किसने घोषित किया ? दादाभाई नौरोजी


36. किसने कहा था ? "अगर सरकार स्वतः स्वराज्य का दान देती हैं, तो मैं धन्यवाद दूँगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूँगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊँ ?" विपिनचन्द्र पाल


37. अगस्त प्रस्ताव (August Offer) का क्या लक्ष्य था ?

भारत को औपनिवेशिक स्वराज्य देना 


38. किसने कहा था? अगर सरकार स्वतः स्वराज्य का दान देती है , तो मैं धन्यवाद दूंगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूँगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊँ ?" विपिनचन्द्र पाल


39. अगस्त प्रस्ताव (August Offer) का क्या लक्ष्य था ? भारत को औपनिवेशिक स्वराज्य देना


 40. अछूतों व निम्न वर्ग के लोगों को प्रान्तीय एवं केन्द्रीय विधान परिषदों में स्थान सुरक्षित करने के लिए 1932 में महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर के बीच कौनसा समझौता हुआ था ? पूना समझौता 



42. महात्मा गांधी ने कब व किस तनाव से दुःखी होकर 21 दिन तक उपवास रखा ? 

- 1924 ई. में साम्प्रदायिक तनाव से दुःखी होकर


 43. जतिनदास किस आरोप में बन्दी बनाए गए ? - लाहौर षड्यंत्र


Saturday, November 20, 2021

सामान्य ज्ञान : सार संग्रह

 

सामान्य ज्ञान: सार संग्रह

आर.पी. मिश्रा


1. काँची के मुक्तेश्वर मन्दिर तथा बैकुण्ठ पेरूमल मन्दिर का  निर्माण किसने करवाया था ? -पल्लव वंश के नन्दिवर्मन ने 


2. प्राचीनतम सिक्कों को क्या कहा जाता है ? आहत सिक्का


3. विश्व दुःखों से भरा है का सिद्धान्त महात्मा बुद्ध ने कहाँ से ग्रहण किया था ? -उपनिषद् से


4. चोल काल में ब्राह्मणों को दी गई कर मुक्त भूमि क्या कहलाती थी ? -चतुर्वेदिमंगलम


5. बंगाल का कौनसा राजवंश कन्नौज के त्रिकोणात्मक संघर्ष में भागीदार था ? -पालवंश


6. विजयनगर के चौथे राजवश आरावीडु वंश की स्थापना तिरुमल ने कब की थी ? -1570


7. "नगर इतनी पूरी तरह उजड़ गया कि नगर की इमारत महल और आस पास के इलाकों में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा " सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक  द्वारा राजधानी स्थानान्तरण के बारे में उपर्युक्त वक्तव्य किसने दिया था ? -जियाउद्दीन बरनी ने


8. भूमि की माप के आधार पर भू राजस्व का निर्धारण और प्रति बिस्वा उपज का आकलन (Estimation) सबसे पहले किस सुल्तान द्वारा किया गया था ? -अलाउद्दीन खिलजी के अधीन


9. शिशुनाग वंश के किस शासक के समय वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया ? -कालाशोक के समय


10. उस मुगल महारानी का नाम बताए जिसका नाम फरमानों तथा सिक्कों पर अंकित होता था -नूरजहाँ


11. हाइडेस्पीज का युद्ध (झेलम का युद्ध 326 बी. सी) किसके मध्य हुआ था ? -सिकन्दर तथा राजा पुरु 


12. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठो की ओर से लड़ते हुए मरने वाला मुसलमान सेनानायक कौन था ? -इब्राहीम  गार्दी


13. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में से कौन मिस्टर नैरामेजोरिटी के नाम से जाना जाता? दादाभाई नौरोजी



14. बंगाल में क्रांतिकारी आतंकवाद की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को किसके लेखन ने सशक्त बनाया? बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय


15. गान्धार शैली किन राजाओं के शासनकाल में विकसित हुई ? -कुषाण


16. सिकन्दर के सेनापति सेल्युकस निकेटर और मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त के बीच युद्ध कब हुआ था ? -305 ई. पू. में


17. तारीख-ए-फिरोजशाही की रचना किसने की ?-जियाउद्दीन बरनी ने



 18. विजयनगर दौर में एक नवीन मंडप चलन में आया, जिसे कहा गया-कल्याण मंडप


19. सम्यक् विश्वास सम्यक ज्ञान और सम्यक कर्म नामक त्रिरत्न का उल्लेख किसकी शिक्षाओं में है ?

-महावीर की शिक्षाओं में


20. किस मुगल शासक के शासनकाल में स्थापत्य कला अपनी चरम सीमा पर पहुँच गई थी ? -शाहजहाँ


21. वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्रीमार्ग, उत्तमाशा अन्तरीप होकर ढूँढा और सबसे पहले कहाँ पहुॅचा ? 

-कालीकट


 22 रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बगाल के संस्थापक कौन थे ? -सर विलियम जोन्स


 23. मध्यकालीन भारत में किस शासक ने सड़क निर्माण हेतु ख्याति प्राप्त की ?-शेरशाह सूरी


24 मुहम्मद गोरी ने किस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हराया ?-तराइन के द्वितीय युद्ध में


25. कौनसा हिन्दू राजा हर चौथे वर्ष प्रयाग में अपना सारा धन दान कर देता था ? -हर्षवर्द्धन 


26. खानवा के युद्ध में पराजय से मेवाड़ की सत्ता को बहुत आघात पहुँचा. इस युद्ध में मेवाड़ को पराजित करने वाला शासक कौन था ? -बाबर



27. लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में बगाल विभाजन कर दिया. विभाजन किस वर्ष में वापस लिया गया ? -1911 में 



28. हरीपुरा जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 51वाँ वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र बोस की अध्यक्षता में हुआ। था, यह किस राज्य में स्थित है ?-गुजरात


29. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय पटना सचिवालय गोली काण्ड की घटना कब घटी ? -11 अगस्त, 1942 


30. किस ब्रिटिश कमांडर ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को हराया था? -कैप्टन ह्यूरोज


31. महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा खेडा आन्दोलन प्रारम्भ करने का क्या कारण था ? -ब्रिटिश सरकार द्वारा मनमाने लगान निर्धारण करने तथा उसे माफ करने से मना करने के विरोध में 


32. स्वतंत्रता से पूर्व किन तीन प्रमुख महिला नेताओं की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई? डॉक्टर एनी बेसेंट , सरोजिनी नायडू, नेली सेन गुप्त


33. गांधीजी के द्वारा साबरमती आश्रम (अहमदाबाद, गुजरात) की स्थापना कब हुई ? -1916 में


34. 29 मार्च 1857 को किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फाँसी की सजा दी गई थी ?

-मंगल पाण्डेय


35. 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की ?- जून 1948


36. स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना सुभाष चन्द्र बोस ने कहां की थी?-सिंगापुर में


 37. लाला लाजपत राय पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अग्रेज अधिकारी सैण्डर्स की हत्या कहाँ कर दी गई ?-लाहौर में


38. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा राजाओं की उपाधियों विशेषाधिकारों तथा प्रिवीपर्स को समाप्त किया गया ?-26 वें संशोधन द्वारा


39. भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा का चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

-ऐसी किसी योग्यता की आवश्यकता नहीं


40.राज्यसभा के सदस्यों का किस प्रकार चुनाव होता है? प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा


41. राज्यसभा के सदस्य चुनने के लिए विधानसभा में किस प्रकार का मतदान होता है? खुला मतदान


42. किस सदन का अध्यक्ष /सभापति उसका सदस्य नहीं होता है? राज्यसभा का


43. भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है? 22 भागों में


44.वह कांग्रेस प्रेसिडेंट कौन था जिसने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेंस में वेवल के साथ वार्ता की? अबुल कलाम आजाद


45. गांधी जी द्वारा मार्च 1930 में दांडी नामक स्थान पर कानून भंग कर नमक बनाने के बाद किस आंदोलन की शुरुआत हुई थी? सविनय अवज्ञा आंदोलन



46. किस आरोप में भगत सिंह और उनके साथियों को 23 मार्च 1921 को फांसी दी गई थी? वर्ष 1928 में लाहौर में सांडर्स की हत्या


47. संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी?

 24 जनवरी 1950


48 संपूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा? 2 वर्ष 11 माह 18 दिन 


49. राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने माह में भर लिया जाना चाहिए? 6 माह


50 केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति


असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे#

 #असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे# असम के प्रिय गायक, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता ज़ुबीन गर्ग ...