Followers

Saturday, November 20, 2021

सामान्य ज्ञान : सार संग्रह

 

सामान्य ज्ञान: सार संग्रह

आर.पी. मिश्रा


1. काँची के मुक्तेश्वर मन्दिर तथा बैकुण्ठ पेरूमल मन्दिर का  निर्माण किसने करवाया था ? -पल्लव वंश के नन्दिवर्मन ने 


2. प्राचीनतम सिक्कों को क्या कहा जाता है ? आहत सिक्का


3. विश्व दुःखों से भरा है का सिद्धान्त महात्मा बुद्ध ने कहाँ से ग्रहण किया था ? -उपनिषद् से


4. चोल काल में ब्राह्मणों को दी गई कर मुक्त भूमि क्या कहलाती थी ? -चतुर्वेदिमंगलम


5. बंगाल का कौनसा राजवंश कन्नौज के त्रिकोणात्मक संघर्ष में भागीदार था ? -पालवंश


6. विजयनगर के चौथे राजवश आरावीडु वंश की स्थापना तिरुमल ने कब की थी ? -1570


7. "नगर इतनी पूरी तरह उजड़ गया कि नगर की इमारत महल और आस पास के इलाकों में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा " सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक  द्वारा राजधानी स्थानान्तरण के बारे में उपर्युक्त वक्तव्य किसने दिया था ? -जियाउद्दीन बरनी ने


8. भूमि की माप के आधार पर भू राजस्व का निर्धारण और प्रति बिस्वा उपज का आकलन (Estimation) सबसे पहले किस सुल्तान द्वारा किया गया था ? -अलाउद्दीन खिलजी के अधीन


9. शिशुनाग वंश के किस शासक के समय वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया ? -कालाशोक के समय


10. उस मुगल महारानी का नाम बताए जिसका नाम फरमानों तथा सिक्कों पर अंकित होता था -नूरजहाँ


11. हाइडेस्पीज का युद्ध (झेलम का युद्ध 326 बी. सी) किसके मध्य हुआ था ? -सिकन्दर तथा राजा पुरु 


12. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठो की ओर से लड़ते हुए मरने वाला मुसलमान सेनानायक कौन था ? -इब्राहीम  गार्दी


13. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में से कौन मिस्टर नैरामेजोरिटी के नाम से जाना जाता? दादाभाई नौरोजी



14. बंगाल में क्रांतिकारी आतंकवाद की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को किसके लेखन ने सशक्त बनाया? बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय


15. गान्धार शैली किन राजाओं के शासनकाल में विकसित हुई ? -कुषाण


16. सिकन्दर के सेनापति सेल्युकस निकेटर और मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त के बीच युद्ध कब हुआ था ? -305 ई. पू. में


17. तारीख-ए-फिरोजशाही की रचना किसने की ?-जियाउद्दीन बरनी ने



 18. विजयनगर दौर में एक नवीन मंडप चलन में आया, जिसे कहा गया-कल्याण मंडप


19. सम्यक् विश्वास सम्यक ज्ञान और सम्यक कर्म नामक त्रिरत्न का उल्लेख किसकी शिक्षाओं में है ?

-महावीर की शिक्षाओं में


20. किस मुगल शासक के शासनकाल में स्थापत्य कला अपनी चरम सीमा पर पहुँच गई थी ? -शाहजहाँ


21. वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्रीमार्ग, उत्तमाशा अन्तरीप होकर ढूँढा और सबसे पहले कहाँ पहुॅचा ? 

-कालीकट


 22 रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बगाल के संस्थापक कौन थे ? -सर विलियम जोन्स


 23. मध्यकालीन भारत में किस शासक ने सड़क निर्माण हेतु ख्याति प्राप्त की ?-शेरशाह सूरी


24 मुहम्मद गोरी ने किस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हराया ?-तराइन के द्वितीय युद्ध में


25. कौनसा हिन्दू राजा हर चौथे वर्ष प्रयाग में अपना सारा धन दान कर देता था ? -हर्षवर्द्धन 


26. खानवा के युद्ध में पराजय से मेवाड़ की सत्ता को बहुत आघात पहुँचा. इस युद्ध में मेवाड़ को पराजित करने वाला शासक कौन था ? -बाबर



27. लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में बगाल विभाजन कर दिया. विभाजन किस वर्ष में वापस लिया गया ? -1911 में 



28. हरीपुरा जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 51वाँ वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र बोस की अध्यक्षता में हुआ। था, यह किस राज्य में स्थित है ?-गुजरात


29. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय पटना सचिवालय गोली काण्ड की घटना कब घटी ? -11 अगस्त, 1942 


30. किस ब्रिटिश कमांडर ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को हराया था? -कैप्टन ह्यूरोज


31. महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा खेडा आन्दोलन प्रारम्भ करने का क्या कारण था ? -ब्रिटिश सरकार द्वारा मनमाने लगान निर्धारण करने तथा उसे माफ करने से मना करने के विरोध में 


32. स्वतंत्रता से पूर्व किन तीन प्रमुख महिला नेताओं की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई? डॉक्टर एनी बेसेंट , सरोजिनी नायडू, नेली सेन गुप्त


33. गांधीजी के द्वारा साबरमती आश्रम (अहमदाबाद, गुजरात) की स्थापना कब हुई ? -1916 में


34. 29 मार्च 1857 को किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फाँसी की सजा दी गई थी ?

-मंगल पाण्डेय


35. 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की ?- जून 1948


36. स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना सुभाष चन्द्र बोस ने कहां की थी?-सिंगापुर में


 37. लाला लाजपत राय पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अग्रेज अधिकारी सैण्डर्स की हत्या कहाँ कर दी गई ?-लाहौर में


38. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा राजाओं की उपाधियों विशेषाधिकारों तथा प्रिवीपर्स को समाप्त किया गया ?-26 वें संशोधन द्वारा


39. भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा का चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

-ऐसी किसी योग्यता की आवश्यकता नहीं


40.राज्यसभा के सदस्यों का किस प्रकार चुनाव होता है? प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा


41. राज्यसभा के सदस्य चुनने के लिए विधानसभा में किस प्रकार का मतदान होता है? खुला मतदान


42. किस सदन का अध्यक्ष /सभापति उसका सदस्य नहीं होता है? राज्यसभा का


43. भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है? 22 भागों में


44.वह कांग्रेस प्रेसिडेंट कौन था जिसने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेंस में वेवल के साथ वार्ता की? अबुल कलाम आजाद


45. गांधी जी द्वारा मार्च 1930 में दांडी नामक स्थान पर कानून भंग कर नमक बनाने के बाद किस आंदोलन की शुरुआत हुई थी? सविनय अवज्ञा आंदोलन



46. किस आरोप में भगत सिंह और उनके साथियों को 23 मार्च 1921 को फांसी दी गई थी? वर्ष 1928 में लाहौर में सांडर्स की हत्या


47. संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी?

 24 जनवरी 1950


48 संपूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा? 2 वर्ष 11 माह 18 दिन 


49. राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने माह में भर लिया जाना चाहिए? 6 माह


50 केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति


No comments:

Post a Comment

असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे#

 #असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे# असम के प्रिय गायक, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता ज़ुबीन गर्ग ...