IMEI नंबर क्या है?
इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी या IMEI एक यूनिक नंबर है जिसका इस्तेमाल मोबाइल नेटवर्क पर डिवाइस की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसमें 15 अंक होते हैं, और यह आपके फ़ोन की विशिष्ट पहचान की तरह होता है। जब आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं या अपने सेलुलर सेवा प्रदाता के माध्यम से कॉल करते हैं, तो इस नंबर का उपयोग आपके डिवाइस की पहचान को सत्यापित करने के लिए किया जाता है। अगर आपके पास डुअल सिम फोन है, तो आपके पास दो आईएमईआई नंबर होंगे, प्रत्येक स्लॉट के लिए एक।
IMEI नंबर पता करने का सबसे आसान तरीका है अपने मोबाइल पर *#06# डायल करें, और आपकी स्क्रीन पर तुरंत आपके वर्तमान डिवाइस का IMEI नंबर प्रदर्शित हो जाएगा।
IMEI नंबर नेटवर्क प्रदाताओं को किसी डिवाइस के चोरी होने या खो जाने की स्थिति में उसे ट्रैक करने में मदद कर सकता है।
पुलिस पीड़ितों को उनके चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) में रजिस्टर करने में भी मदद कर रही है। लेकिन इसकी कुछ चुनौतियां हैं भी है। पुलिस के मुताबिक, कुछ गिरोहों ने चोरी के फोन को फॉर्मेट करना शुरू कर दिया है।
"मोबाइल फोन जिनमें लचीला ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होता है, उन्हें तोड़ा जा सकता है। एक सॉफ्टवेयर है जो फोन के आईएमईआई नंबर भी बदल सकता है।
यह चोरी के उपकरणों को रोकने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है,
No comments:
Post a Comment