डिजी यात्रा योजना क्या है?
डिजी यात्रा योजना हवाई यात्रा को आसान और पेपर-लेस बनाने की योजना है। डिजी यात्रा के तहत हवाई अड्डों पर उच्च तकनीक वाले बॉडी स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यात्री कम समय में सुरक्षा जांच के कई स्तरों से गुजर सकेंगे। इसमें यात्रियों का एक सेंट्रलाइज सिस्टम के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें एक डिजी यात्रा आईडी दी जाएगी। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपका डेटा इस सिस्टम में स्टोर हो जाएगा। इसके बाद आप जब भी टिकट बुक कराएंगे, उस समय आपको इसी आईडी का इस्तेमाल करना होगा।
फेशियल रिकग्निशन तकनीक क्या है?
फेशियल रिकग्निशन का सीधा-सीधा मतलब किसी व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे से करना। फोटो, वीडियो या रियल टाइम में लोगों की पहचान करने के लिए फेशियल रिकग्निशन तकनीक का सहारा लिया जाता है। इस तकनीक द्वारा किसी व्यक्ति के फोटो को उसके चेहरे के फीचर्स के हिसाब से डिजिटल डेटाबेस में बदला जाता है।
No comments:
Post a Comment