सफलता के लिए समय प्रबंधन
हर सफल व्यक्ति भावी लाभ के लिए वर्तमान समय का निवेश करता है। जिस तरह कंपनियाँ भावी सफलता के लिए पूँजी का निवेश करती हैं, उसी तरह व्यक्ति भावी सफलता के लिए समय का निवेश करते हैं।भावी लाभ के लिए वर्तमान में त्याग करें।
दरअसल, हम सभी के पास एक दिन में 24 घंटे का समय होता है... मुकेश अंबानी के पास भी और छगनलाल के पास भी। अहम सवाल तो यह है कि आप उस समय में क्या करने का विकल्प चुनते हैं। यह इस बात से तय होता है कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है : क्षणिक सुख या भावी सफलता।आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा विकल्प चुनते हैं : वर्तमान क्षणिक आनंद का या भावी दीर्घकालीन सुख का?
यदि आप निश्चित समय पर निश्चित काम करने की आदत डाल लेते हैं, तो उस समय आपका शरीर और मन दोनों ही उस काम को करने के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। अगर आप सुबह ठीक छह बजे घूमने जाते हैं, तो शरीर इसके लिए पूरी तरह तैयार होता है और आपको इसमें आलस कम आता है। दूसरी ओर, अगर घूमने का कोई निश्चित समय नहीं है, तो आप आसानी से आलस के शिकार हो जाते हैं।अगर आपको पढ़ाई करना है, तो उसका निश्चित समय तय कर लें।हर महत्वपूर्ण काम का निश्चित समय तय करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से उस काम के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं।
समय बचाने के लिए काम का सही समय चुनें।
— फ़्रांसिस बेकन
जिन लोगों के पास ख़ाली समय होता है,
वे हमेशा काम करने वाले लोगों का समय
बर्बाद करेंगे।,
— थॉमस सोवेल
न्यूटन का गति का पहला नियम कहता है : जो चीज़ जिस अवस्था में है, उसी में बनी रहती है, जब तक कि उस पर बाहरी बल का प्रयोग न किया जाए। यह बहुत ही अद्भुत नियम है। यह वस्तुओं पर ही नहीं, व्यक्तियों पर भी लागू होता है। आप जिस अवस्था में हैं, उसी में रहेंगे, जब तक कि बाहरी बल का प्रयोग न हो। यह बाहरी बल कहाँ से आता है : या तो दूसरों के दबाव से या फिर आपके अनुशासन से, आपकी स्व–प्रेरणा से।
जिम रॉन की बात हमेशा याद रखें, ‘अनुशासन ही लक्ष्य और सफलता के बीच का पुल है।’
To give diverse knowledge about different subjects to perform better in examinations like SSC, BANKING, NAVY, AIR FORCE etc. To Share specialised knowledge about English language comprehension, words, synonyms, antonyms and common grammatical errors so that a candidate may well imbibe all this in his mind. This blog is also committed to sharing knowledge about 'Hindi Literature'(हिंदी साहित्य)
Followers
Tuesday, August 24, 2021
सफलता के लिए समय प्रबंधन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे#
#असम के जननायक ज़ुबीन गर्ग: एक कलाकार जो सिर्फ़ आवाज़ नहीं, असम की पहचान थे# असम के प्रिय गायक, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता ज़ुबीन गर्ग ...
-
The United States, Canada and various western European countries formed the North Atlantic Treaty Organisation (NATO) in 1949, in response t...
-
Microplastics are microscopic plastic fragments with a length of less than 5 mm, smaller than a grain of rice. Microplastics are divided int...
-
Just a few weeks prior to the singer's murder, the song SYL was completed and released on June 23. It is named after the Sutlej-Yamuna L...
No comments:
Post a Comment